ईरान की नौसेना के प्रमुख ने भारत के साथ एक दिवसीय संयुक्त समुद्री सैन्य अभ्यास के आयोजन की सूचना दी है।
एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने बुधवार को बताया कि ईरान व भारत की नौसेनाएं शुक्रवार 27 को हुर्मुज़ स्ट्रेट के पूर्वी भाग में संयुक्त रूप से एक दिवसीय सैन्य अभ्यास करेंगी। उन्होंने बताया कि इस सैन्य अभ्यास में भारत के गंगा-एफ़22 और त्रिखंड-एफ़51 नामक दो डिस्ट्रॉयर भाग लेंगे। ईरानी नौसेना के कमांडर ने बताया कि भारत के ये डिस्ट्रॉयर मंगलवार को ही ईरान पहुंच गए थे और अगले तीन दिन तक ईरान की जल सीमा में रहेंगे ताकि शुक्रवार को उनके साथ हुर्मुज़ स्ट्रेट में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया जा सके।
एडमिरल सय्यारी ने बताया कि भारत के ये डिस्ट्रॉयर, ईरानी नौसेना के डिस्ट्रॉयरों और हेलीकॉप्टरों के साथ एक दिवसीय सैन्य अभ्यास करेंगे और ये अभ्यास, समुद्री क्षेत्र में इस्लामी गणतंत्र ईरान की स्थिति का सूचक है। उन्होंने जारी वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में ईरानी नौसेना की उपस्थिति पर बल देते हुए आशा जताई कि ईरान के सैन्य जहाज़ अटलांटिक सागर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।